Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

लालच देकर मतांतरण कराने वाले संगठन का भंडाफोड़, मामले में केरल का पादरी और उसकी पत्नी गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के कनावनी गांव में किराये के मकान में लोगों को लालच देकर मतांतरण कराने वाले केरल के शेरून फेलोशी चर्च के पादरी संतोष जोहन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार हुई है। पुलिस की कई टीमें और जांच एजेंसियां भी इस मामले में जांच कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, संतोष और उसकी पत्नी वसुंधरा सेक्टर पांच में रहते हैं।
दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह आपरेशन अगपे से संबंधित यूसीपीआइ यूनाइटेड क्रिश्चन प्रेयर फार इंडिया से संबंधित यूपी मिशन संस्था के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने कनावनी गांव की जग्गा कालोनी में एक मकान का हाल को किराये पर लेकर ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार के लिए बैठक और प्रेयर करते थे, जहां पर मिशन से जुड़े हुए सभी सदस्य एकत्रित होते हैं। वहां पर धर्म के प्रचार, प्रसार के लिए व मतांतरण करने के लिए लोगों को प्रेरित करते थे।
साथ ही एक साथ 15 से अधिक बच्चों को ईसाई धर्म की प्रार्थना कराते थे।पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को कोर्ट से पेश कर रिमांड मांगी थी, लेकिन मिली नहीं। अब मंगलवार को कोर्ट से दोनों का रिमांड मांगा जाएगा।रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ की जाएगी।
20 लोगों को धर्म से जोड़ने का था लक्ष्य
पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनकी संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को लक्ष्य दिया था। प्रति एक सदस्य को 20 से लोगों का मतांतरण कराना था। इसके लिए वह लोगों को तरह तरह का लालच देते थे। पुलिस की टीम जांच कर रही है कि इस संस्था से और कितने लोग जुड़े हैं। पुलिस की टीम ने इस संबंध में आरोपितों के मोबाइल, लैपटाप समेत अन्य कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इसके आधार पर पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। साथ ही कनावनी गांव के लोगों व बच्चों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
रुपये के लेनदेन की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। संगठन को फंड कहां से मिल रहा था। उनके आय का श्रेत क्या है। सभी की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही हैं। इस संबंध में बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस की टीमें खंगालेगी।जिससे इसकी जानकारी हो सके। साथ ही जितने नाम सामने आते जाएंगे। उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। स्थानीय लोगों में रोषकनावनी गांव में मतांतरण का मामला सामने आने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।बजरंग दल के पदाधिकारी आसपास के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। किसी के बहकावे में नहीं आने और मतांतरण नहीं करने के लिए समझा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *