Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

छात्र को पेड़ से बांधकर लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटा, दोनों पैर और एक हाथ टूटा; बोर्ड परीक्षा भी छूटी

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की गोकुलधाम कॉलोनी में रहने वाले इंटर के छात्र के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। छात्र को तीन युवकों उसको जंगल में लेकर जाकर पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। छात्र के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिया। इससे छात्र की बोर्ड की परीक्षा छूट गई। मामला सूरजपुर थाने का है।
जानें पूरा मामला
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोकुलधाम कालोनी में रहने वाले 12वीं के छात्र निखिल को तीन युवकों ने इतना पीटा कि वह चोट के चलते बोर्ड की परीक्षा देने में असमर्थ है। आरोप है कि आरोपितों ने छात्र को जंगल में ले जाकर पेंड से बांध कर पीटा। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसकी बोर्ड परीक्षा छूटने की वजह से एक साल बर्बाद हो गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए
देवला गांव के समीप स्थित गोकुलधाम कालोनी में सुभाष चंद्र दीक्षित अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा निखिल 12वीं का छात्र है। उसकी यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। बीते बुधवार को वह घर से नीचे दुकान पर सामान खरीदने के लिए आया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक शंकर ने उसको बाइक पर बैठाया और अपने साथ लेकर चला गया।
लोहे की रॉड और बेल्ट से हुई पीटा
जंगल में ले जाकर छात्र को शंकर व दो अन्य युवकों ने लोहे की राड व बेल्ट से पीटा। पिटाई करते दौरान आरोपितों ने कहा कि पड़ोस में रहने वाली महिला से बात क्यों करता है। पिटाई में निखिल के दोनों पैर व एक हाथ टूट गया है, इस वजह से वह परीक्षा देने में असमर्थ है। निखिल के शरीर के कई अन्य हिस्से पर भी चोट लगी है।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *