Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

सफाई के लिहाज से सफाई कर्मियों का एरिया होगा तय : एसीईओ मेधा रूपम

top-news

  • जगत फार्म मार्केट का जायजा लेने पहुंचीं एसीईओ मेधा रूपम ने दिए निर्देश
  • एसीईओ ने जनस्वास्थ्य अधिकारियों से सुबह और जल्दी सफाई कराने को कहा

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नवनियुक्त एसीईओ मेधा रूपम ने शहर की सफाई सुबह और जल्दी कराने तथा सफाई कर्मियों को एरियावार तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने शहर के बाजारों को चमकाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में
एसीईओ मेधा रूपम शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा के प्रमुख बाजार जगत फार्म पहुंची। उन्होंने मार्केट की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। एसीईओ ने जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सड़कों, बाजारों व अन्य सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई सुबह और जल्द होनी चाहिए। ट्रैफिक के लिहाज से पीक ऑवर शुरू होने से पहले सड़कें साफ कर दी जाएं। पीक ऑवर में सफाई होने से ट्रैफिक की आवाजाही बाधित होती है। एसीईओ ने कहा कि हर सफाई कर्मी का एरिया तय होना चाहिए। अगर किसी जगह सफाई न हुई हो, तो सफाईकर्मी की जिम्मेदारी तय की जा सकेगी। वर्तमान समय में ग्रेटर नोएडा में लगभग 1300 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। इस निरीक्षण के दौरान ओएसडी रजनीकांत, सीनियर मैनेजर उत्सव निरंजन, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल व मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।