Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

समलैंगिक पार्टनर से कुकर्म कर और वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, IT कंपनी के मालिक से ठगे 5.5 लाख; गिरफ्तार

top-news

नोएडा। समलैंगिक पार्टनर पर कुकर्म करने और घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर प्रसारित करने की धमकी देकर साढ़े पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए एक आईटी कंपनी के मालिक ने साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत की थी।
पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात आरोपित को दबोच लिया। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित आइटी कंपनी के मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले एक एप पर उनकी मुलाकात ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसायटी में रहने वाले युवक के हुई।
संबंध बने तो बना लिया वीडियो
नजदीकी बढ़ने पर दोनों ने मिलना-जुलना प्रारंभ किया। इसी दौरान आरोपित ने आईटी कंपनी के मालिक को अपने कमरे पर बुलाया और कुकर्म किया। घटना का वीडियो भी आरोपित ने बना लिया और इसे प्रसारित करने की धमकी देकर साढ़े पांच लाख रुपये भी वसूल लिए। जब पीड़ित से और रकम की मांग की गई तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। घटना के बाद से ही पीड़ित तनाव में थे।