Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

नोएडा में बुजुर्ग मुस्लिम की दाढ़ी नोचने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत चार निलंबित

top-news

नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद बुजुर्ग मुस्लिम काजी अहमद की दाढ़ी नोचने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में शुक्रवार देर रात सेक्टर 113 कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार, तत्कालीन सेक्टर 39 कोतवाली प्रभारी आजाद तोमर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिसकर्मियों ने बरती लापवाही
जांच में पुलिसकर्मियों को वक्त पर मुकदमा नहीं लिखने का दोषी माना गया है। घटना के दौरान सेक्टर 113 कोतवाली प्रभारी प्रमोद सेक्टर 37 चौकी इंचार्ज थे और आजाद तोमर सेक्टर 39 में थाना प्रभारी थे। सेक्टर 39 के थाना 37 चौकी क्षेत्र में बुजुर्ग मुस्लिम के दाढ़ी नोचने की घटना हुई थी। यह कार्रवाई घटना के डेढ़ साल बाद की गई है।
दरअसल, दिल्ली के जाकिर नगर के रहने वाले काजिम अहमद 4 जुलाई वर्ष 2021 को नोएडा के सेक्टर 37 से अलीगढ़ जाने के लिए लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कार में पहले से मौजूद पांच व्यक्तियों ने उनके समुदाय पर टिप्पणी की। उनको अपशब्द कहे और उनकी दाढ़ी नोचकर समुदाय विशेष पर अलग-अलग बातें कही थीं। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उन्होंने नोएडा पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद घटना के करीब डेढ़ साल बाद 15 जनवरी 2023 को नोएडा की सेक्टर 39 कोतवाली में पेचकस गैंग के अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बदमाश शिव कुमार, दीपक, बबलू व ट्विंकल को 24 जनवरी 2023 की रात गिरफ्तार किया गया। दीपक और शिवकुमार दोनों एक ही परिवार के हैं और मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
वहीं, बबलू ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों की शिनाख्त कराई। पीड़ित ने बदमाशों की पहचान की है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
सवा साल बाद मिला था जोन, फिर हुई लाइन में वापसी
घटना के दौरान सेक्टर 39 कोतवाली प्रभारी रहे आजाद तोमर को करीब सवा साल पहले हुई 10 लाख की लूट के मामले में निलंबित किया गया था। एक महीने पहले ही उनको पुलिस लाइन से जोन अलाट हुआ था। वह करीब सवा साल तक लाइन में रहे। एक बार फिर से लापरवाही प्रकाश में आने के बाद उनको निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *