Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

अक्षय कुमार के ‘ सेल्फी’ की खराब शुरुआत, थिएटर में खोजने पर भी नहीं दिख रहे दर्शक

top-news

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अपनी पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी खिलाड़ी कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। पहले दिन ही सिनेमाघरों से दर्शक गायब रहे, काफी शोज इस कारण कैंसिल भी करने पड़े। अक्षय तो चाहते होंगे कि सेल्फी के साथ साल की अच्छी शुरुआत करें, लेकिन ऐसा हो न सका। सेल्फी के पहले दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुकी है, तो चलिए देखते हैं कि फिल्म उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी…
सेल्फी की खराब शुरुआत
सेल्फी के ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर कुछ खास क्रेज नहीं दिखा था। कारण शायद ये भी हो सकता है कि ये मलयालम फिल्‍म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की हिंदी रीमेक है। रिलीज के बाद भी दर्शकों में इसे लेकर मायूसी ही नजर आई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने खाली पड़े सिनेमाहॉली की तस्वीरें शेयर कीं। शो की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6 प्रतिशत की रही। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कुछ खास अच्छे ट्रेंड्स नहीं शो कर रही थी।
पहले दिन कमाए सिर्फ इतने रुपये
सेल्फी ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ का कलेक्शन किया। दर्शकों की संख्या नाइट शो में थोड़ी बहुत ठीक नजर आई। पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराश ही किया है। सूर्यवंशी के बाद से ही अक्षय कुमार ने एक भी ढंग की फिल्म नहीं दी है। बजट की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ से ऊपर की लागत में तैयार हुई है ऐसे में पहले दिन सिर्फ 3 करोड़ कमाना इसे फ्लॉप होने की तरफ तेजी से लेकर जा रहा है। अक्षय कुमार की यह लगातार पांचवीं फिल्म है, जो फ्लॉप साबित हुई। पिछले 13 साल में अक्षय की किसी भी फिल्म की यह सबसे कम ओपनिंग है।