Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

सांसद विधायक को क्या शादियों में खाने के लिए ही वोट दिया था, किस बात के जनप्रतिनिधि है जो अपने ही किसानों से नहीं मिल सकते?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

एनटीपीसी के खिलाफ किसान पिछले कई महीनों से आंदोलनरत है। लेकिन जनप्रतिनिधि किसानों से मिलना ही नहीं चाहते। किसान लंबे समय से एनटीपीसी गेट के बाहर धरना दे रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी कोई उनकी समस्या को सुनने के लिए तैयार नहीं है। मजबूरी में किसानों को विधायक का घेराव करना पड़ रहा है। महीनों से जनप्रतिनिधि चाहे सांसद हो या विधायक हो किसानों को लगातार नजरअंदाज करते आ रहे हैं। क्षेत्र की जनता ने इन्हें अपना विधायक अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए ही चुना था। ना कि सिर्फ शादियों में जाने और फोटो खिंचवाने के लिए।

जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि उनके क्षेत्र कोई भी समस्या हो उसे शांति से सुना जाए और उसके समाधान के लिए कोशिश की जाए। लेकिन यह दुख की बात है क्षेत्र के सत्ता के विधायक और सांसद किसानो से मिलने के लिए ही तैयार नहीं है। मजबूरन किसानों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है गुरुवार की दोपहर भारी संख्या में इकट्ठा होकर एनटीपीसी प्रभावित किसान नोएडा सेक्टर 70 की सड़कों पर उतर गए। किसानों का कहना है कि अब बड़ा आंदोलन होगा। जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं को सुन नहीं रहे हैं किसानों को नजरअंदाज किया जा रहा है अगर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते हैं तो जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ रखकर बैठे होते हैं। आम जनता और किसान जाए तो अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं।

किसानों को कर दिया जाता है हाउस अरेस्ट

अगर जनप्रतिनिधियों से मिलना चाहते हैं इकट्ठा होकर अपनी समस्या उनके पास लेकर के जाना चाहते हैं सत्ता का प्रयोग करते हुए उन्हें रोक दिया जाता है। घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया जाता है। पुलिस का पहरा दे दिया जाता है। जिससे कि वह बाहर न निकल सके। ऐसे में किसान अपनी समस्या का समाधान कैसे कराएं। समाधान ना हो कम से कम कोई सुनने वाला तो हो किसान को भी संतुष्टि हो जाए। कि उसकी समस्या हल होगी तो किस तरह से होगी जिन लोगों पर विश्वास करके वोट दिया आज वही उन्हें देखना नहीं चाहते।

किसान नोएडा सेक्टर 70 की सड़कों पर उतर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *