Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कारनामे: फर्जी तरीके से आवंटित कर दिए प्लॉट, 26 निरस्त

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों को जमीन अधिग्रहण की एवज में मिलने वाले 6 फ़ीसदी भूखंड में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच के बाद 26 प्लॉट और निरस्त कर दिए गए हैं इनकी कुल संख्या 126 हो गई है। घोटाले को लेकर जांच समिति की एक बैठक मार्च माह में प्रस्तावित है। इसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाने की उम्मीद है।

प्राधिकरण किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले में विकसित आबादी भूखंड देता है। यह प्लॉट गांव के पास के विकसित सेक्टरों में दिए जाते हैं लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के करतूतों के कारण अपात्र लोगों को भी भूखंड दिए गए। साथ ही एक किसान के नाम 22 भूखंड आवंटित कर दिए गए जिसकी शिकायत किसानों ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की जिसके बाद सीईओ ने इस घोटाले की जांच बैठा दी और शुरुआती जांच में ही फर्जी तरीके से आवंटित किए गए 100 भूखंडों को निरस्त कर दिया गया।

“प्लॉट का आवंटन पात्रों को कर दिया गया था प्रकरण की जांच चल रही है 126 प्लॉट निरस्त किए जा चुके हैं जल्दी ही इस पर जांच रिपोर्ट मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपी जाएगी इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी”: – आनंद वर्धन एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण