Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आधी रात कार सवार ने मचाया उत्पात, महिला को कुचलने का प्रयास, विरोध पर सुरक्षाकर्मी का पकड़ा कॉलर

top-news

ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर चाई तीन स्थित यूनिटेक हाईटेक सोसाइटी में मंगलवार आधी रात 12 बजे कार सवार व्यक्ति ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि व्यक्ति ने तेज रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कार सोसाइटी के अंदर दौड़ाई।
बाल-बाल बची महिला
महिला को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि महिला बाल-बाल बच गई। कार पोल से जा टकराई। टक्कर से बिजली का पोल टूट कर जमीन पर गिर गया। तेज रफ्तार में कार चलाने का सुरक्षाकर्मी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसका कालर पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी को गालियां दी गई।
पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि वह चीफ सुरक्षा अधिकारी है। मंगलवार रात उनकी ड्यूटी सोसाइटी में थी। रात 12 बजे के करीब सोसाइटी में रहने वाला व्यक्ति तेज रफ्तार में कार लेकर अंदर घुसा।
पुलिस बोलीं- मामला संज्ञान में नहीं
कई रांउड कार सोसाइटी में घुमाने के बाद वह पोल से टकरा गया। सुरक्षागार्ड ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।