Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने जन धन खाते खुलवाने के लिए कैंप का आयोजन किया।

top-news

नोएडा। कपिल कुमार

महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने लिए भारत सरकार बेटी बचाओ, बेटी, पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना समेत तमाम योजनाएं चला रही हैं, लेकिन इसके बाबजूद कुछ जरूरतमंद महिलाएं जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नही उठा रही है। जन धन एकाउंट्स ना होने के कारण सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि का लाभ उठाने या स्वम् का वेतन जमा करने मे असमर्थ होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने परियोजना मायका के तहत उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग डिस्ट्रिक प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी के सहयोग से महिलाओं को सभी सरकारी योजनाओ से अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यशाला एवं परियोजना नई डगर नया सफर के तहत स्टेट बैंक आफ इंडिया ( RBO-2) के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक शिशिर कुमार, मार्केटिंग हेड अमरनाथ प्रसाद एवं रवि शंकर पांडे के सहयोग से जन धन खाते खुलवाने के लिए दिनाँक 21 फरवरी को कैंप का आयोजन किया।