Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

पतवाड़ी में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 26350 वर्ग मीटर जमीन पर अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को पतवाड़ी में अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। प्राधिकरण ने 26350 वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया। यहां पर कालोनाइजर अवैध कालोनी विकसित कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। खाली कराई गई जमीन कीमत करीब 72 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल तीन के प्रभारी आरए गौतम व एसडीएम जितेंद्र गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को गांव पतवाड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पतवाड़ी के खसरा नंबर 557, 561, 562, 568, 619 व 622 की 26350 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध कालोनी काटने के साथ ही दुकानें भी बन रहीं थीं। क्रशर भी लगे हुए थे। अवैध निर्माण हटाने से पहले प्राधिकरण की तरफ से धारा-10 की नोटिस दी गई, लेकिन कालोनाइजरों पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके चलते प्रशासन, स्थानीय पुलिस व प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मदद से मंगलवार को इन खसरा नंबरों की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चली।

इस कारवाई में 8 जेसीबी व डंफर का इस्तेमाल किया गया। इसमें प्राधिकरण की तरफ से किसानों के छह फीसदी आवासीय भूखंड नियोजित किए गए थे। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 73 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *