Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

किसानों को एनटीपीसी गेट पर ताला लगाने से पुलिस ने रोका, किसानों की क्यों नहीं सुन रहे जनप्रतिनिधि?

top-news

जारचा। कपिल कुमार

एनटीपीसी के गेट पर ताला लगाने जा रहे 24 गांव के किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में ही रोक दिया। एसीपी के आश्वासन के बाद किसान वापिस धरना स्थल पर लौट गए। उसके बाद किसानों ने 23 फरवरी को दादा जी विधायक के आवास पर पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखने का फैसला लिया है किसानों का कहना है कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

एनटीपीसी से प्रभावित किसानों गांव में धरना जारी है किसानों ने एनटीपीसी के गेट पर ताला लगाने का निर्णय लिया और धरना स्थल से कुछ कर दिया। लेकिन करीब 200 मीटर दूर पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया वहां से आगे नहीं जाने दिया। इस बीच पुलिस के बीच हल्की कहासुनी भी हुई बाद में एसीपी सुमित सेंगर ने किसानों को इस सप्ताह एनटीपीसी प्रबंधन के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद किसान वापिस धरना स्थल पर लौट आए और वहां पंचायत की पंचायत की अध्यक्षता मुख्य विक्रम सिंह राणा और संचालन मास्टर मनमिंदर भाटी ने किया।