Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रेमी जोड़े ने की शादी तो पिता ने दी धमकी, युवती ने ऑनर किलिंग का खतरा बताते हुए कराया मुकदमा

top-news

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने स्वजन पर ऑनर किलिंग का खतरा बताते हुए मोदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पिता ने युवक-युवती को जान से मारने की धमकी दी है। जबकि, वे बालिग हैं और कोर्ट में शादी कर चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने 2022 अक्टूबर में मोदीनगर के एक गांव के रहने वाले युवक से कोर्ट में शादी की थी। घर बिना बताए वे कई दिन बाहर रहे थे।
पिता ने कराया था अपहरण का मुकदमा
मामले में युवती के पिता ने युवक के खिलाफ मुरादनगर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के मुताबिक, परिवार के लोगों ने उनपर दबाव बनाकर जबरन युवक के खिलाफ गवाही दिलवाई थी, जिसके बाद युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
जेल से छूटने के बाद की शादी
अब वह जेल से बाहर आया है तो दोनों एक-साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने कोर्ट में हुई शादी का सर्टिफिकेट भी थाने में दिखाया है। युवती के मुताबिक, कुछ ही दिन पहले पिता ने धमकी दी कि यदि युवक के घर गई तो दोनों की हत्या कर देंगे। तभी से दोनों डरे हुए हैं। शनिवार को युवती ने मोदीनगर थाने में शिकायत दी थी, जिसपर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया।