Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

छोटा भाई करता था लूट, बड़ा खपाता था माल; साथी सहित दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो सगे भाईयों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके प्रवासी भारतीय महिला के साथ हुई लूट समेत सात वारदात का राजफाश किया है। पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में आया है कि छोटा भाई साथी के साथ मिलकर लूट व वाहन चोरी करता था। बड़ा भाई माल को खपाता था।
जानें पूरा मामला
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो लुटेरों ने नौ फरवरी को इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के नीति खंड-एक में प्रवासी भारतीय पारूल गुप्ता से करीब पांच लाख के गहने व महंगी घड़ी और चश्मा लूटा था।
पुलिस की चार टीमें इस मामले में काम कर रही थीं। टीमों ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उसमें अहम साक्ष्य मिले। उसके आधार पर शुक्रवार को मंगल चौक के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान मूल रूप से मुजफ्फरनगर, बिहार के अशरफ उर्फ राज उर्फ मोटा उर्फ नानू और अकरम व भागलपुर, बिहार के सिंकू के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि अशरफ व अकरम सगे भाई हैं। तीनों यहां कनावनी में किराए के मकान में रहते हैं।