Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले के कारण रुका लिंक रोड का ट्रैफिक, जाम में फंसी रही एंबुलेंस

top-news

नोएडा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली चिल्ला बार्डर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए कासना स्थित जिम्स पहुंचे। डिप्टी सीएम का काफिला गुजरने क दौरान एक्सप्रेसवे की लिंक रोड पर ट्रैफिक को 10 मिनट रोककर चला गया। वापसी में करीब साढ़े तीन बजे जब डिप्टी सीएम का काफिला दिल्ली जा रहा था, तो महामाया फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक रोका गया। इससे एक एंबुलेंस ट्रैफिक जाम में फंस गई।
लोगों ने वायरल किया वीडियो
कालिंदी कुंज ब्रिज तक करीब डेढ़ किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने एंबुलेंस का सायरन बजते हुए वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। गनीमत रही कि मरीज को कुछ नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने कहा कि यातायात पुलिस की ओर से डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर कोई ट्रैफिक एडवाइजरी नहीं जारी होने से परेशानी हुई।
मामले को लेकर क्या बोली यातायात पुलिस?
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार ने बताया कि एंबुलेंस के बारे में जानकारी होने पर यातायातकर्मियों ने आगे का रास्ता दिखाया। एंबुलेंस में कोई गंभीर मरीज नहीं था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मार्ग पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी।