Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

ग्रेटर नोएडा को जी-20 के रंग में रंगने की तैयारी शुरू, सीईओ ने इन महकमों से युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।

top-news

  • ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने की बैठक
  • ग्रीनरी, लाइटिंग और कलाकृतियों से चमकाने की योजना

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

आगामी सितंबर माह में ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्यान, विद्युत अभियांत्रिकी और प्रोजेक्ट विभाग के साथ बैठक की। सीईओ ने इन महकमों से युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।

सीईओ रितु माहेश्वरी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुंदर व आकर्षक दिखने वाले गमले और अच्छे दिखने वाले पौधे लगाने के निर्देश दिए। ये गमले एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लगाए जाएंगे। एक्सप्रेसवे पर परी चौक से प्रवेश द्वार के हिस्से में पानी और लाइट के मिश्रण से वॉटर वॉल बनाए जाएंगे। इन पर जी-20 सम्मेलन की भी छाप दिखेगी। प्लांटर के जरिए एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करते ही मनमोहक प्लांटर का भी नजारा दिखेगा। नोएडा की तरह ग्रेटर नोएडा में भी मेट्रो पिलर पर आकृतियां उकेरी जाएंगी। इसके लिए एजेंसी की तलाश शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा में तीन रंगों वाले 5000 स्ट्रीट पोल लगाए जाएंगे। पहले से लगे स्ट्रीट पोल को नए सिरे से पेंट कराया जाएगा। खूबसूरत पुष्पों व लाइटों से गोलचक्करों को जी-20 के लोगो के साथ और आकर्षक बनाने की योजना है। गोलचक्करों के आसपास ट्राइंगल (तिकोना एरिया) को भी लाइटों से सजाया जाएगा। रोड किनारे लगे पेड़ों को भी तीन रंगों से रंगा जाएगा। सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्यान विभाग को ग्रेटर नोएडा में 40 से 50 जगहों को चिंहित कर नए सिरे से सौंदर्यीकृत कराने के निर्देश दिए हैं। पुष्प के साथ ही अच्छी वैरायटी के पौधे लगाए जाएंगे। ग्रीनरी को नया रंग-रूप देने के लिए सीईओ ने उद्यान विभाग को कंसल्टेंट का चयन करने को कहा है। एक्सप्रेसवे के साथ-साथ अन्य प्रमुख मार्गों को भी हरा-भरा बनाने के साथ ही लाइटों व कलाकृतियों से सजाया जाएगा। सीईओ ने इन कार्यों को तीन माह में धरातल पर लाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ की इस बैठक में एसीईओ आनंद वर्धन, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह, गुरविंदर सिंह व उत्सव निरंजन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *