Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

10 रुपये के चक्कर में तीन युवकों ने शराब के सेल्समैन की तोड़ दी टांग, पुलिस ने केस किया दर्ज

top-news

नोएडा। दनकौर क्षेत्र स्थित बिलासपुर कस्बे में बुधवार की रात तीन युवकों द्वारा मारपीट के बाद ईंट मारकर शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन की टांग तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल को पुलिस ने कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रिंट रेट से 10 रुपये कम देने पर हुई वारदात
आरोप है कि आरोपित युवकों द्वारा बीयर खरीदने के दौरान प्रिंट रेट से 10 रुपये कम दिए जा रहे थे, जिसका विरोध करने पर शराब विक्रेता से मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अन्य दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुलंदशहर के जौली गांव निवासी राकेश बिलासपुर कस्बे में पुलिस चौकी के नजदीक सरकारी बीयर के ठेके पर सेल्समैन है। आरोप है कि बुधवार की रात कस्बा निवासी तीन युवक बीयर खरीदने ठेके पर पहुंचे। आरोप है कि जब पीड़ित सेल्समैन द्वारा उन्हें बीयर की बोतल दे दी गई तो उन्होंने प्रिंट रेट से 10 रुपये कम दिए। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान एक आरोपित द्वारा उनकी टांग में एक ईंट मार दी गई जिससे हड्डी टूट गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गए। पीड़ित द्वारा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल को उपचार के लिए कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एक आरोपित की पहचान गाजियाबद निवासी अल्ताफ के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित अल्ताफ मलिक मूलरूप से गाजियाबाद का रहने वाला है। जो बिलासपुर कस्बे में स्थित अपनी बहन की ससुराल में बुधवार की रात आया था। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही दोनों फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *