Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

बीएससी की दो छात्राओं से युवक ने की बदसलूकी, बात करने से किया इनकार तो दी गाली

top-news

गाजियाबाद । नगर कोतवाली क्षेत्र के एक कालेज में बीएससी की छात्रा व उनकी सहेली के साथ एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपित छात्रा से बात करने का दबाव बना रहा था और छात्रा ने बात करने से इनकार कर दिया था। पीड़ित छात्रा ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जीटी रोड स्थित एक कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा का कहना है कि हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला चंद्र प्रताप सिंह तोमर पूर्व में उनके साथ पढ़ता था। नौ फरवरी की सुबह वह कॉलेज में आया और उन्हें व उनकी सहेली को गाली देने लगा। आरोपित ने कहा कि तू कौन है जो मुझसे बात नहीं करेगी।
जान से मारने की दी धमकी
आरोप है कि आरोपित जबरन उन पर बात करने का दबाव डालता है। आरोपित ने उन्हें व उनकी सहेली को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी वह इसी तरह बदतमीजी कर चुका है। एसीपी कोतवाली अंशु जैन का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।