Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

मेट्रो में चोरी हुए मोबाइल के इस्तमाल से निकाली रकम, साइबर सेल की मदद से आरोपितों की तलाश जारी

top-news

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो से चोरों ने एक युवक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। बाद में चोरों ने मोबाइल फोन की मदद से दो बार में 65 हजार रुपये निकाल लिए। अब आरोपित उनके परिचितों से आनलाइन पैसे मांग रहे हैं। पीड़ित ने मामले में नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।
जानें पूरा मामला
प्रयागराज की लाला की सराय के रहने वाले कौशल नाथ का कहना है कि वह 31 अगस्त 2022 को किसी काम से गाजियाबाद आए थे। एक सितंबर की शाम वह दिल्ली जाने के लिए न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां मेट्राे में बैठे तो उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने मोबाइल की तलाश की लेकिन नहीं मिलने पर उन्होंने नगर कोतवाली में शिकायत की।
उनका कहना है कि इसके बाद उनके खाते से दो बार में 25 व 40 हजार रुपये निकल गए। उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर ठग उनके परिचितों को मेसेज भेजकर पैसे मांग रहे हैं। एसीपी कोतवाली अंशु जैन का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।