Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

डेटिंग ऐप से दोस्ती कर बनाया इंजीनियर का अश्लील वीडियो, फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन की वसूली

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसायटी में रहने वाले इंजीनियर से ग्राइंडर डेटिंग ऐप से दोस्ती कर एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। तभी आरोपित युवक के तीन अन्य दोस्त फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर मौके पर पहुंच गए। जेल भेजने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपितों ने इंजीनियर से तीन दिन में तीन लाख रुपये की वसूली कर ली।
पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी भी की। समाज में लोक लज्जा के डर से इंजीनियर ने 14 दिन तक शिकायत नहीं की। हिम्मत करके रविवार को उसने मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की।
तीनों आरोपी
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि तीन आरोपितों को रविवार रात चारमूर्ति गोल चक्कर के समीप से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान विक्की चन्दिला, अमित राजपूत व भोला सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपित वर्तमान में गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक में रह रहे थे।
आरोपितों के कब्जे से ठगी की रकम में से 16500 रुपये व अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया गया है। विक्की चन्दिला घटना का मास्टरमाइंड है। उसी ने डेटिंग ऐप पर आइडी बनाई और पीड़ित इंजीनियर को जाल में फंसाया। अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपितों ने उसके पास मौजूद डेबिट व क्रेडिट कार्ड छीन लिया। क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड नहीं बताने पर इंजीनियर की जमकर पिटाई की।