Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नोएडा के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

top-news

नोएडा। सेक्टर-4 स्थित कोचिंग सेंटर में रविवार शाम को भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, प्रथम तल पर तीन टाइपिस्ट बैठकर काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानें कैसे लगी आग
सीएफओ प्रदीप कुमार का कहना है कि रविवार शाम साढ़े छह बजे सेक्टर-4 स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। चार मंजिला इमारत के भूतल पर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। कोचिंग सेंटर में फर्नीचर रखे होने के कारण आग कुछ देर में तेजी से फैल गई।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। रविवार को छुट्टी होने के कारण कोचिंग सेंटर बंद था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि प्रथम तल पर तीन टाइपिस्ट बैठकर काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आशंका है कि शार्ट सर्किट आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है।