Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

पूर्व प्रेमी ने युवती के ससुर को भेजी पुरानी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता; पुलिस ने शुरू की छानबीन

top-news

गाजियाबाद। पूर्व गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में पूर्व प्रेमी ने युवती के फोटो प्रसारित करने की धमकी दे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया। युवती की शादी तय होने पर प्रेमी ने उसके होने वाले ससुर को भेज दिए।
पीड़िता का रिश्ता टूटा
इस कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया है। तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि उनके नोएडा की जेपी कासमोस सोसायटी में रहने वाले संजय झा से संबंध थे, लेकिन उसने दूसरी युवती से शादी कर ली।
ससुर को भेज दी फोटो
इस वजह से वह उससे अलग हो गईं। आरोपित ने उनके पुराने फोटो प्रसारित करने का झांसा दे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित पीटता भी था। डर की वजह से उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच उनकी शादी तय हो गई, जिसके बारे में पता चलने पर संजय ने उनके फोटो होने वाले ससुर को भेज दिए।
वाकये से परेशान स्वजन
इस कारण रिश्ता टूट गया। इस वाकये से पीड़िता के साथ उनके स्वजन भी मानसिक रूप से परेशान हैं। एसीपी कोतवाली अंशु जैन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।