Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस चौकी से भागे लुटेरे ने तीसरे दिन की लूट

top-news

गाजियाबाद। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी के भगत सिंह चौक के पास शुक्रवार सुबह स्कूटी सवार लुटेरे ने युवक से मोबाइल लूट लिया। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उससे पता चला कि जो लुटेरा मंगलवार को डीएलएफ पुलिस चौकी से भाग गया था उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। इस प्रकरण से पुलिस की लापरवाही की कलई खुल गई है।
दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-दो, डीएलएफ कालोनी में शिवराज पंवार परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह पैदल ही भोपुरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में भगत सिंह चौक के पास स्कूटी सवार लुटेरे ने उनका मोबाइल लूट लिया। वह शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। लुटेरा फर्राटा भरते हुए भोपुरा की ओर फरार हो गया।
दंग रह गए लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को कालोनी में स्कूटी सवार लुटेरे ने एक छात्र से मोबाइल लूटा था। लोग उसे पकड़कर डीएलएफ पुलिस चौकी ले गए थे। पुलिसकर्मी चौकी पर मौजूद नहीं थे। लुटेरा लोगों को चकमा देकर पुलिस चौकी से फरार हो गया था।
शुक्रवार को शिवराज से हुई लूट के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो वारदात कैद थी। उससे पता चला कि जो लुटेरा मंगलवार को भागा था, उसी ने लूट की है। इस पर लोग दंग रह गए। लोगों ने कहा कि पुलिस यदि मंगलवार को लापरवाही न बरतती।
लुटेरे को पकड़ने की कोशिश करती तो शायद वह पकड़ा जाता। ऐसा नहीं हुआ तीसरे दिन उसने इसी क्षेत्र में वारदात करके पुलिस को खुली चुनौती दे दी।
रविवार को भी हुई थी लूट
डीएलएफ कालोनी में रीना परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनका 12वीं में पढ़ने वाला बेटा मनीष सरदार भगत सिंह चौक के पास सरकारी राशन की दुकान देखने गया। वह काल करके उन्हें बता रहा था कि दुकान खुली है, तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने डीएलएफ पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर ट्रैस करके ढूंढ़ने का बहाने बताकर उन्हें टरका दिया।