Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

युवती के साथ फ्लैट पर पहुंचा युवक, बाद में 20वीं मंजिल की बालकनी से लगाई छलांग; मौत

top-news

नोएडा। सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में रहने वाले युवक(25) ने शुक्रवार रात बालकनी से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक एक युवती के साथ बृहस्पतिवार शाम फ्लैट पहुंचा था।
आशंका है कि युवती से किसी विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोनीपत के नमन मदान ने सोसायटी में फ्लैट ऑनर से किराए पर कमरा लिया था।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नमन अपनी महिला मित्र के साथ फ्लैट पर पहुंचा था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे युवक ने अचानक फ्लैट की 20वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने के बाद सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
युवक के साथ फ्लैट पर आई महिला मित्र भी सोनीपत की रहने वाली है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है युवती और युवक बैचमेट है।युवक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। युवक क्या पढ़ाई कर रहा था। उसने खुदकुशी क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।