Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

स्क्रैप निकालने के दौरान मोदी कपड़ा मिल परिसर में गिरी दीवार, कामगार की मौत; स्वजन ने किया हंगामा

top-news

नई दिल्ली। स्क्रैप निकालने के दौरान शुक्रवार दोपहर मोदी कपड़ा मिल परिसर में दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने से वहां काम कर रहे कामगार की मौत हो गई। स्वजन ने ठेकेदार पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से कामगार की मौत हुई है। कामगार को सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे। मामले में कामगार की पत्नी सपना ने ठेकेदार व अन्य के खिलाफ मोदीनगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच में जुट गई है।
जानें पूरा मामला
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फजलगढ़ के रहने वाले राहुल उर्फ रबल कामगार थे। मां, पत्नी व दो बच्चों के पालन की उनके ऊपर जिम्मेदारी थी। मजदूरी करके ही परिवार का पालन करते थे। इन दिनों वे मोदीनगर में कपड़ा मिल परिसर में निकाले जा रहे स्क्रैप में काम कर रहे थे। ठेकेदार वसीम द्वारा स्क्रैप निकालने काम कराया जा रहा है। शुक्रवार को दीवार तोड़कर ईंटें निकाली जा रही थी। राहुल भी वहीं पर थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईंट निकालते हुए अचानक दीवार राहुल पर गिर पड़ी। कामगार दौड़े तो राहुल मलबे में दबे हुए थे। उनके सिर से खून बह रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर में स्वजन व गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। ठेकेदार वसीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
पुलिस में मचा हड़कंप
हंगामें की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर स्वजन को शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। स्वजन का आरोप है कि सेफ्टी के मानकों को दरकिनार कर राहुल से काम कराया जा रहा था। यदि राहुल के पास सेफ्टी किट होती तो शायद मौत ना होती। मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि राहुल की पत्नी सपना की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार की तलाश चल रही है। किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।