Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

शाह रुख खान की ‘ पठान’ ने मचाया कोहराम, 10 दिनों में की जबरदस्त कमाई

top-news

नई दिल्ली। शाह रुख खान की ‘पठान’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस के आसमान पर है। फिल्म पूरे जोर से परफॉर्म कर रही है और एक के बाद एक कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इतने दिनों में इसने सारे फिल्म पंडितों को गलत साबित कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि पठान ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है।
पठान ने मचाया कोहराम
पहले दिन 57 करोड़ से खाता खोलने वाली ‘पठान’ बहुत ही तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसने 26 जनवरी को ही बड़ा जम्प लेते हुए 70 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। पहले हफ्ते में ही फिल्म 300 करोड़ के ऊपर पहुंच गई थी। हालांकि, सोमवार से इसके कलेक्शन में गिरावट आई, जो बदस्तूर जारी है। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म की नजर अब आमिर खान की ‘दंगल’ के वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।
10वें दिन कमाए इतने करोड़
रिलीज के दूसरे शुक्रवार को ‘पठान’ ने 15 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई पहुंच गई 379.18 करोड़ के पार। सिर्फ हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 12.02 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। शुक्रवार को भी नाईट शोज में सबसे ज्यादा भीड़ रही। हिंदी के अलावा फिल्म तेलुगु में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।
1000 करोड़ पर होगा निशाना
शनिवार से फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इस वीकेंड पर भी पठान के जबरदस्त कलेक्शन के आसार हैं। ऐसे में ये बहुत जल्द ही 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी, ऐसी आशा जताई जा रही है। क्योंकि रिलीज के 10वें दिन भी डबल डिजिट में कलेक्शन होना काफी बढ़िया संकेत है।