Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

महिला टीचर ने 7वें फ्लोर से कूदकर दी जान, दो दिन पहले भाई का कैंसर हुआ था डिटेक्ट, तब से थी तनाव में

top-news

नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी की सातवीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार देर रात सेक्टर-46 स्थित सोसायटी में हुई घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानें पूरा मामला
मृतका की पहचान पारुल गुप्ता के रूप में हुई है, जो सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भौतिक विज्ञान पढ़ाती थीं। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पारुल फ्लैट में अकेली रहती थीं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बीते काफी समय से महिला मानसिक तनाव में थी। खुदकुशी के कारणों की अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है।
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले पारुल को पता चला कि उसके भाई को कैंसर है। वह खुद भी पति से अलग रह रही थीं। भाई को कैंसर होने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने घर से निकलना बंद कर दिया था और स्कूल से भी पांच दिन का अवकाश ले लिया था। मानसिक तनाव को लेकर पारुल की काउंसलिंग भी कराई जाती थी।