Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

गाजियाबाद में महंत के घर पर हमला, दरवाजे पर पेट्रोल बम मार कर भागे बदमाश

top-news

गाजियाबाद। नेपाल के पशुपतिनाथ अखाड़ा के महंत मारकंडेय उर्फ पंकज त्यागी के श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित घर पर सोमवार रात में पेट्रोल बम से हमला हुआ। मंगलवार सुबह उन्होंने इसकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फारेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूना एकत्र किया है।
भतीजे ने हमले की जानकारी
पंकज त्यागी ने बताया कि उनके घर के सामने भतीजा मदन रहता है। हर सुबह करीब सात बजे वह पूजा पाठ करने उनके घर आता है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह घर के दरवाजे पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दरवाजे के बाहर पीली पन्नी में लिपटी बोतल पड़ी थी। दरवाजे, दीवार व स्लैब पर पेट्रोल बिखरा था। दुर्गंध आ रही थी। मदन ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वह भी बाहर आए। बाहर की स्थिति देखकर पता चला कि उनके घर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था। गनीमत रही कि पेट्रोल बम घर के अंदर नहीं गया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शुरू की छानबीन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अब तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा। पंकज त्यागी ने बताया कि इसके पहले भी पांच बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक बार तो सिलीगुड़ी, बंगाल से धमकी भरा पत्र मिला था।
वहीं, साहिबाबाद की सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने कहा कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *