Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर बुजुर्ग से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

top-news

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव रायपुर बांगर के रहने वाले बुजुर्ग को घर के सामने पेशाब कर रहे युवक को टोकना महंगा पड़ गया। आरोपित युवक ने स्वजन को बुलाकर बुजुर्ग व उसके बेटे को जमकर पीटा। पीड़ित ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रायपुर बांगर में गोपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब वह घर पर बैठे थे, तभी गांव का ही संतू नामक युवक उनके दरवाजे पर पेशाब करने लगा।
पीड़ित ने टोकते हुए दरवाजे से आगे पेशाब न करने को कहा तो वह भड़क गया। कुछ देर बाद अपने साथ तीन लोगों को पीड़ित के घर लेकर पहुंच गया। सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। सभी ने मिलकर उन्हें व उनके बेटे सेंकी के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। चारों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने चारों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।