Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

मुंशी की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, कहासुनी के बाद हुआ था विवाद

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी में शनिवार शाम हुई कहासुनी के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही, पत्नी व बेटे द्वारा अधिवक्ता के मुंशी को मारी गई गोली मामले में पीड़ित की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपित सिपाही व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में सिपाही का बेटा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
बता दें कि इंद्रगढ़ी की लीलू कालोनी के रहने वाले रामेश्वर दयाल एक अधिवक्ता के मुंशी हैं। वह शनिवार शाम घर से टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी पड़ोसी दिल्ली पुलिस के सिपाही मुकेश से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मुकेश ने बेटे रोहित उर्फ महाराणा व पत्नी गीता के साथ मिलकर उनके कूल्हे में सटाकर गोली मार दी थी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए थे।
पुलिस को गुमराह करने के लिए मुकेश ने अपने सिर में ईंट मारकर खुद को भी घायल कर लिया था। स्वजन ने रामेश्वर दयाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर किया। रविवार सुबह रामेश्वर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में रामेश्वर के भाई मोहित गौतम ने तीनों आरोपितों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घर के बाहर खड़ें होने पर हुआ विवाद
एसीपी मसूरी निमिष पाटिल का कहना है कि पुलिस ने मुकेश व उसकी पत्नी गीता को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित उर्फ महाराणा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि घर के बाहर खड़े होने पर मुकेश और रामेश्वर के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मुकेश और उसके बेटे ने रामेश्वर को गोली मारी और मुकेश की पत्नी ने रोहित को भगाने व तमंचा छिपाने में मदद की थी।