Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

गाजियाबाद में 4 महीनों से बंद पड़े सिनेमा में लगी शाहरुख खान की ‘ पठान’ , फिल्म के सभी शो चल रहे फुल

top-news

गाजियाबाद। दिल्ली सीमा पर गाजियाबाद के लोनी में पिछले चार माह से बंद पड़े कविता सिनेमा में फिल्म – पठान (Pathaan) लगी तो रौनक लौट आई। दरअसल फिल्म रिलीज होने से एक दिन पूर्व फिल्म अभिनेता शाहरूख खान नें देश के बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन सिनेगा घरों की सूची जारी की।
इन सभी में फिल्म पठान चलाकर दोबारा शुरू किया गया है। सूची में शामिल कविता सिनेमा का भी नाम है, यहां पर पठान फिल्म के सभी शो फुल चल रहे हैं। टि्वटर पर शाहरूख खान ने लिखा है कि उन्होंने बचपन में सारी फिल्में सिंगल स्कीन पर देखी हैं। उसका अपना ही मजा है। दुआ, प्रार्थना और प्रेयर करता हूं आप सबको और मुझे कामयाबी मिले। साथ में बंद पड़े सिंगल स्क्रीन सिनेगा घरों की सूची डालकर री ओपनिंग के लिए शुभकामनाएं दी है। लोनी स्थित सिनेमा हाल में सभी शो फुल जा रहे हैं।
बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे लोग
इस संबंध में लोनी के सोनू ने बताया कि कविता पैलेस लंबे समय से बंद पड़ा था, लेकिन फिल्म – पठाने के साथ दोबारा चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। सिनेमा हाल के कर्मचारियों का कहना है कि सिनेमा हाल में पहली फिल्म शाहरूख खान की दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे लगाई गई थी, जो करीब 25 सप्ताह तक लगातार चली थी। अब फिल्म पठान के साथ री ओपनिंग की गई है। हर दिन आठ शो चल रहे हैं। सभी शो फुल जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।