Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

पुलिसकर्मियों को धमकाने पर पार्षद सहित छह पर FIR, अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के समय हुआ विवाद

top-news

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के डीएलएफ कालोनी में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने गए पुलिसकर्मियों ने पार्षद यशपाल पहलवान सहित छह लोगों पर धमकाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में यशपाल पहलवान, गौरव और चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
यशपाल पहलवान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों पर उगाही करके सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। मुख्य आरक्षी संजीव कुमार के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मुख्य आरक्षी जय प्रकाश दुबे के साथ डीएलएफ में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।
यह भी पढ़ें
उनका आरोप है कि पार्षद यशपाल पहलवान व गौरव चार साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। धमकी देते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी। उनके और उच्चाधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्हें, चौकी प्रभारी व अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी। उन्होंने इसकी साहिबाबाद कोतवाली में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *