Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था ईनाम

top-news

नोएडा। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर दर्जनों छात्रों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर ठगों को सोमवार को सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए तीनों शातिरों पर डीसीपी नोएडा की ओर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
आरोपितों की पहचान बिहार के औरंगाबाद के नीरज कुमार सिंह, पटना के अभिषेक आनंद और दिल्ली के मालवीय नगर के मोहम्मद जुबेर के रूप में हुई है। नीरज गिरोह का सरगना है। गिरोह के तीन अन्य आरोपितों को कोतवाली पुलिस की टीमें पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी हैं।
आरोपितों के कब्जे से 19 लाख रुपये की नकदी, सोने की छह चेन, छह अंगूठी, सोने और चांदी के अन्य आभूषण, छह मोबाइल, तीन डायरी, पेन कार्ड, आधार कार्ड और चार एटीएम बरामद हुआ है। गिरोह के सरगना नीरज के खिलाफ दिल्ली, बिहार और नोएडा के अलग-अलग कोतवाली में विभिन्न धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।
अभिषेक आनंद के खिलाफ चार और जुबेर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपितों का लंबा आपराधिक इतिहास है,ऐसे में इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बीते एक माह से तीन राज्यों के सात शहरों में दबिश दे रही थीं। सूचना पर आरोपितों को सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया।