Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा में बसपा शासनकाल हुए विकास कार्यों की हो उच्च स्तरीय जांच – श्याम सिंह भाटी

top-news

ग्रेटर नोएडा। नोएडा व्यूज

ग्रेटर नोएडा वर्ष 2007 से 2012 में बसपा सरकार में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए सपा नेता श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी को एक पत्र लिखा है। पत्र में श्याम सिंह भाटी ने लिखा है कि तत्कालीन बसपा सरकार में बसपा नेताओं व अधिकारियों की मिलीभगत से विकास कार्यों में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। उस दौरान बहुत सारे गांव में विकास कार्यों के नाम पर गावों में सीवर डाले गए, बरात घर बनाए गए, लेकिन आज तक वह सीवर लाइन चालू नहीं हो पाई है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों व नेताओं के गठजोड़ विकास कार्य के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और सरकार का हजारों करोड़ रुपए लूटा गया। उन्होंने मांग की कि इन सभी विकास कार्यों की एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच की जाये और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों से प्राधिकरण के लूटे गए धन की वसूली होने की जाये। श्याम सिंह भाटी का कहना है कि यदि इन घोटाले की जांच नहीं की गई, तो वह एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय में दाखिल की जाएगी।