Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आम आदमी का ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने का सपना फिर रह जाएगा अधूरा, नीलामी के तहत बेचे जाएंगे प्लॉट।

top-news

पिछले कुछ सालों से प्राधिकरण यही काम कर रहा है किसानों से सस्ते दामों पर जमीन खरीद रहा है और निवेशक को नीलामी के तहत महंगे दामों पर जमीन बेची जा रही है।

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आवासीय प्लॉटों की स्कीम निकाली है। जिसमें कुल 162 प्लॉट शामिल है जोकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पहले से ही बसे हुए सेक्टरों में प्लॉट है। जैसे डेल्टा, सिगमा आदि सेक्टर इन सेक्टरों में लोग पहले से ही लोग रह रहे हैं। प्राधिकरण की तरफ से इन प्लॉटों का बेस प्राइस 39 हजार प्रति मीटर रखा गया है। लेकिन यह प्लॉट बोली के तहत अलॉट किए जाएंगे। यानी जो खरीददार सबसे ज्यादा पैसा देगा उसी को प्लॉट मिलेगा। पिछले कुछ सालों से मानो ऐसा लग रहा है कि प्राधिकरण का काम सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाना ही रह गया है। किसान से सस्ती कीमत पर जमीन खरीदा और महंगे दामों पर निवेशक ओं को बेच दो।

प्राधिकरण ने एक चलन शुरू कर दिया है कि हर प्लॉट को सिर्फ नीलामी के तहत ही बेचा जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों को यह सोचना चाहिए कि क्या वह नीलामी प्रक्रिया शुरू करके हर व्यक्ति के साथ न्याय कर रहे हैं? नीलामी के तहत प्लॉट सिर्फ और सिर्फ निवेशक खरीद सकता है एंड यूजर कभी भी नीलामी के तहत ज्यादा पैसा देकर के प्लॉट नहीं खरीद सकता है।

लकी ड्रॉ के तहत हो प्लॉट अलॉटमेंट

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जो आवासीय सेक्टरों में प्लॉटों की स्कीम निकाली है उनका अलॉटमेंट लकी ड्रॉ के तहत होना चाहिए। जिससे कि आम आदमी को भी से सेक्टर में प्लॉट खरीदने का मौका मिल सके। वह भी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में प्लॉट खरीदने के अपने सपने को पूरा कर सके। आम आदमी का भी हक है कि उसका भी घर ग्रेटर नोएडा में घर हो और उसका यह सपना सिर्फ और सिर्फ लकी ड्रॉ से प्लॉट अलॉटमेंट करके ही पूरा हो सकता है।