Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

आटो एक्सपो में 48 कंपनियों के 82 वाहनों से उठा पर्दा, जल्द सड़कों पर नजर आएंगे लांच हुए वाहन

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित हुए 16 वें आटो एक्सपो में देश-विदेश की 48 वाहन निर्माता कंपनियों ने कार, बस, ट्रक, आटो व दुपहिया वाहनों की लांचिंग की। हालांकि, कुल 141 प्रदर्शक कंपनी इनमें शामिल हुई। आइआटी दिल्ली व मुंबई और नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूट ने भी हिस्सा लिया। ज्यादतर कंपनियों का ईवी वाहनों पर ही जोर रहा।
हुंडई की आयोनिक-5 व मारूति सुजुकी की जिमनी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। हुंडई की आयोनिक -6 एवं कीआ की ईवी-9 के अप्रैल 2025 तक बाजार में आने की संभावना है। टाटा की अविन्य कार के भी 2025 के बाद ही बाजार में आने की उम्मीद है।
इस बार चीन बीवाइडी ने भी आटो एक्सपो में ईवी कार एट्टो थ्री व सील लांच की। बाजार में यह कब तक आएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जापान की लेक्सस ने कांसेप्ट कारें लांच की, लेकिन इनके बाजार में आने की फिलहाल उम्मीद नहीं है। दो से ढाई वर्ष बाद ही ये सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। वार्ड विजर्ड ने मिहोस व प्रवेग ने वीर कार लांच की। वन विभाग को वीर कार उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें कुछ परिवर्तन कर छह माह के बाद यह सेना को भीउपलब्ध कराई जाएगी। वार्ड विजर्ड की मिहोस भी इसी वर्ष जुलाई के अंत तक सड़क पर आ जाएगी। कारों के अलावा आटो एक्सपो में दुपहिया व कामशियल वाहन भी लांच किए गए।
जूपिटर ने दो कामर्शियल वाहन लांच किए। इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। छह माह के अंदर यह सड़कों पर नजर आएंगे। राक फैलर की कांसेप्ट बाइक भी 2024 तक बाजार मे आएगी। जाॅय ई बाइक एवं ग्रीव्स काटन की स्कूटी भी तीन माह के अंदर सड़कों पर होगी। एसएमएल इसुजू ने स्कूल बस, अशोक लेलेंड ने एंबुलेंस व ट्रक, जेबीएम ने ईवी बस और स्कूल बस, वोल्वो आयशर हाइड्रोजन ट्रक कांप्सेट व स्विच कंपनी ने डबल डेकर बस लांच की। इनके भी छह से आठ माह के अंदर बाजार में आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *