Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

रिश्वत न देने पर 4 साल से नहीं मिली पेंशन, रिटायर्ड शिक्षिका ने दी आत्महत्या की चेतावनी

top-news

गाजियाबाद। सनातन धर्म कन्या पाठशाला की सेवानिवृत्त शिक्षिका को चार साल से पेंशन नही मिली है। आरोप है कि ऐसा रिश्वत न देने के लिए किया जा रहा है। शिक्षिका ने आत्महत्या की चेतावनी दी और इस संबंध में एक पत्र बुधवार को एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को सौंपा।
फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहे लेखाधिकारी
कमलेश शर्मा का कहना है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनकी फाइल पर हस्ताक्षर कर उनके पेंशन प्रकरण को 15 दिन में सुलझाने के लिए विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिए थे। आरोप है कि बीएसए के आदेश के बावजूद वित्त एवं लेखाधिकारी फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहीं।
2 लाख रुपये न देने पर दबा दी फाइल
उन्होंने इस काम के लिए पूर्व में दो लाख रुपये की मांग की थी, रकम न देने पर उन्होंने फाइल दबा ली। वह चार साल से अधिकारियों और लेखाधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुकी हैं। बीमारी में भी वह अफसरों के चक्कर लगा रही
हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो वह एक फरवरी को कलक्ट्रेट परिसर में ही आत्मदाह करेंगी। इसके लिए नोटिस दे दिया है। एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता की और शिकायत का जल्द ही निस्तारण करने के लिए कहा है।