Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

आटो एक्सपो के बाद अब सड़कों पर दौडेंगी भविष्य कारें

top-news

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहा आटो एक्सपो 2023 बुधवार को समाप्त हो जाएगा। दर्शक पूर्वान्ह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चमचमाती कारों व दुपहिया वाहनों के दीदार कर सकेंगे। शाम पांच बजे कारों पर पर्दा कर गिर जाएगा। अब दर्शकों को भविष्य की कारों का आटो एक्सपो से निकलकर सड़कों पर आने की इंतजार है। वह दिन दूर नहीं होगा, जब यह कारें सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आएंगी।
6 महीने के अंदर बाजार में आने की संभावना
दर्शकों को सबसे ज्यादा मारूति सुजुकी की जिमनी का इंतजार है। इसे एक तरह से मारूति की जिप्सी का नया अवतार माना जा रहा है। युवाओं को जिमनी सबसे ज्यादा पसंद आई। छह माह के अंदर इसके बाजार में आने की संभावना है। बाकी अन्य ज्यादातर कारें भी अगले दो वर्ष के अंदर सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आएगी। हुंडई की आयोनिक-6 और कीआ की कारें भी दर्शकों को खूब भायी।
आयोनिक -5 की बुकिंग शुरू
दर्शक इन कारों का भी जल्द सड़कों पर देखना चाहते हैं। आयोनिक -5 की बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह छह से सात महीने में बाजार में आ जाएगी। दिल्ली के करोलबाग से आए नितिन अग्रवाल व गौरव ने कहा कि अब इन कारों को जल्द बाजार में देखना चाहते हैं। कुछ कारों लांच हो चुकी है। उनकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। टाटा की अविन्य व कीआ की ईवी-9 अप्रैल 2025 तक बाजार में आने की संभावना है।
वहीं कारों के प्रति दर्शकों की दिवानगी कम नहीं हुई है। दर्शकों ने चमचमाती कारों के साथ खूब सेल्फी ली। हालांकि, अन्य दिनों की उपेक्षा मंगलवार को कम संख्या में दर्शक आटो एक्सपो पहुंचे। भीड़ कम होने की वजह से लोगों को पंसदीदा कारों और दुपहिया वाहनों के आसानी से फोटो खिंचवाने का मौका मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *