Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

New Delhi: साहित्य प्रेमी मंडल का चालीसवां स्थापना दिवस भव्य कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह के साथ संपन्न

top-news

New Delhi: दिल्ली स्थित हिंदी भवन में साहित्य प्रेमी मंडल के चालीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वर गंगा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने वरिष्ठ कवियों को सम्मानित किया। डॉ. विष्णु सक्सेना को काव्य किशोर सम्मान, डॉ. हरिओम पंवार को साहित्य भारती सम्मान, गीतकार बलराम श्रीवास्तव को निरालाश्री सम्मान तथा पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अल्हड़ बीकानेरी हास्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। मंडल के वरिष्ठ कवि मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि सभी सम्मानित कवियों को ₹51,000 की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

New Delhi: समारोह के दौरान हर्ष मल्होत्रा ने कही ये बात 

समारोह के दौरान मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए साहित्य प्रेमी मंडल को साधुवाद दिया और कहा कि इस संस्था ने समाज में रचनात्मकता एवं संस्कारों के संवाहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था की सेवाओं की सराहना की और इसे साहित्य एवं समाज के लिए एक उपलब्धि बताया।

इस तरह किया गया कार्यक्रम को पूरा 

बता दे कि New Delhi में आयोजित इस कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन का आयोजन भी हुआ। साहित्य प्रेमी मंडल के उपाध्यक्ष एवं विश्व रिकॉर्ड होल्डर आर्टिस्ट राजेश कुमार की पुस्तक केदार से कैलाश तक तथा पत्रिका विनायक का विमोचन किया गया। साथ ही डॉ. कमलेश मणि चौधरी की पुस्तक सम्मासती भी लोकार्पित की गई। कवि सम्मेलन में डॉ. प्रवीण शुक्ल के कुशल संचालन में पूनम वर्मा, रसिक गुप्ता और मुकेश शर्मा ने सरस काव्य पाठ किया। डॉ. शुक्ल ने संस्था की 40 वर्षों की रचनात्मक यात्रा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।