Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे दिल्ली में एंट्री, 5 आरोपित गिरफ्तार

top-news

नोएडा। नोएडा की सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने आज सोमवार को वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले पांच चालकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से पांच छोटे हाथी फर्जी नंबर प्लेट लगाए हुए और 17 फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए हैं।
आरोपितों की पहचान दीपू, नीरज, इशाक, जाबिर और इकरार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिल्ली में एंट्री की जाती थी। अगर वाहन का चालान होता है तो चालान संबंधित नंबर प्लेट के वास्तविक मालिक के पास पहुंचता था और वाहन से हादसा होने पर मुकदमा भी वास्तविक मालिक के खिलाफ होता था।