Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा के वनस्थली पब्लिक स्कूल में ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

वनस्थली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा जीटा वन में पहली बार ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें लगभग 500 बच्चों ने अपनी भागीदारी की। पहली बार कराटे चैंपियनशिप ग्रेटर नोएडा जिले में वनस्थली पब्लिक स्कूल में इतनी भारी मात्रा में हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग त्यागी सामाजिक कार्यकर्ता, राज नागर जिला अध्यक्ष, क्यूसी संजय शर्मा, क्यूसी कमल थापा और क्यूसी बालकिशन गुरंग थे। इस प्रतियोगिता का चयन 4 से 18 वर्ष की आयु और वेट अंडर 20 किलो के मापदंड पर हुआ।

आयोजन में दो तरीके की कराटे चैंपियनशिप के मापदंड थे काता और कुमिते। आयोजन में आने वाले बच्चे नोएडा ,ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ से भी थे। स्नेहा नामक छात्र के माता-पिता जो की कुमिते टेक्निक को लेकर नोएडा सेक्टर 22 से आई थी, यह केंद्रीय विद्यालय की छात्रा है। अपने माता पिता के साथ नोएडा से इशित ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। यह नेहरू इंटरनेशनल सेक्टर 12 के छात्र हैं। वैभव ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं और ब्लूम इंटरनेशनल में पढ़ते हैं इन्होंने अपने नाम सिल्वर मेडल किया। तृषा सिंह ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आए थे यह डीपीएस में पढ़ती हैं और इन्होंने अपने नाम गोल्ड मेडल किया। बहुत से बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भारी मात्रा में अपना योगदान दिया।
अनुराग त्यागी सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि इसी तरह से आगे बढ़ते रहना चाहिए पर कराटे जैसे अन्य खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए क्यूसी संजय शर्मा, क्यूसी कमल थापा, क्यूसी बालकिशन गुरंग और अरुण शर्मा आयोजक कि इस बेहतरीन कोशिश को उन्होंने सराहा। वनस्थली पब्लिक स्कूल इस तरह के बड़े-बड़े आयोजन के लिए हमेशा तैयार रहता है। प्रधानाध्यापिका सना जैन ने इस कराटे चैंपियनशिप को एक बड़ा प्लेटफार्म अपने स्कूल में कराने का निर्णय लिया और साथ ही बहुत ही बेहतरीन ढंग से करने के लिए हर तरीके का सहयोग किया। सना जैन ने सभी लोगों को सम्मान दिया और साथ ही हर तरीके के खेल को बढ़ावा देते हुए अपने स्कूल में भी हर खेल का आयोजन करती रहती हैं।