Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

जॉब और ऑफर के नाम पर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार

top-news

गाजियाबाद। साइबर सेल ने जॉब और ऑफर के नाम पर ठगी करने वाले छह जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपित बदरपुर बार्डर एक बिल्डिंग में कॉल सेंटर चला रहे थे। इनके पास से ठगी में प्रयुक्त 19 मोबाइल, 42 हजार रुपये, एयर इंडिया के नियुक्ति-पत्र व एक कार मिली है।
एडीसीपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मथुरा के राजू व सत्यपाल, दिल्ली के महेश कुमार व फरीदाबाद के नागेंद्र और दिल्ली के शिवम व अनुज हैं। आरोपितों ने पिछले दिनों कवि नगर क्षेत्र में रहने वाले एक छात्र को फ्री लैपटाप देने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो कुछ मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ठगों के कॉल सेंटर तक पहुंची।
अलग-अलग तरह से करते थे ठगी
गिरफ्तार आरोपितों ने‌ पुलिस पूछताछ में बताया कि वे कई अलग-अलग तरह से ठगी करते थे। इसके लिए आनलाइन शापिंग आफर देते,‌‌‌ मैसेज‌ भेजते थे। इन ऑफर के साथ अपना नंबर भी देते थे जिस पर कॉल करने के बाद कई तरह के झांसे देकर ठगी की जाती थी‌। इसके अलावा आरोपित एयर इंडिया समेत तमाम कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों को अपने जाल में फंसाते थे‌।