Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

दिल्ली में आज भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

top-news

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में आज से होने जा रही है। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये अहम बैठक होगी। भाजपा का फोकस उन मुद्दों पर होगा, जो जनता की जरूरतों को भी पूरा करे और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी।
भाजपा कार्यकर्ता करेंगे पीएम मोदी का स्वागत
बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता संसद मार्ग पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत करेंगे। संसद मार्ग से सभास्थल एनडीएमसी सेंटर तक पीएम का रोड शो होगा। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक कुछ रास्तें बंद रहेंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया है कि पार्टी नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *