Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

अश्लील वीडियो बनाकर रिटायर ऑफिसर से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

top-news

नोएडा: यूपी के नोएडा से एक रिटायर ऑफिसर से ठगी की वारदात सामने आयी है। नोएडा सेक्टर-62 स्थित इंडियल आयल सोसायटी में रहने वाले सेवानिवृत अधिकारी को साइबर ठगों ने न्यूड वीडियो कॉल कर दो लाख 55 हजार रुपये वसूल लिए। जब पीड़ित ने रुपये देने से मना किए तो आरोपित निजी वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने लगे। जालसाजों से तंग आकर सेवानिवृत अधिकारी ने सेक्टर-58 कोतवाली में शिकायत दी है।
ठगों ने इस तरह की ठगी
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-62 इंडियन आयल सोसायटी में रहते हैं। वह इंडियन ऑयल से सीनियर अधिकारी के पद से सेवानिवृत हैं। कुछ दिन पहले जब वह घर में थे। इसी दौरान एक युवती की वीडियो कॉल आई। उन्होंने गलती से फोन उठा लिया। इसके बाद उन्हें वीडियो में एक युवती बिना कपड़े के डांस करती हुई दिखी। उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। इसमें उनके पास युवती का रिकार्डेड वीडियो भेजा।
कुछ देर बाद आरोपित वीडियो को इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके एवज में आरोपित ने कई बार में दो लाख 55 हजार रुपये वसूल लिए। आरोपित उनसे और रुपये की मांग कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसी से निजी जानकारी सांझा न करें
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के अपराध से बचने के लिए अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लाक रखें। अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें। अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करें। अगर गलती से रिसीव कर ली गई है तो कैमरा फ्रंट की तरफ रखें। आपकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है तो उस पर रिपोर्ट कर दें। ऐसा करने से यूट्यूब उस वीडियो को हटा देगा।