Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा फिल्म Pathaan का ट्रेलर, भारत में बॉयकॉट करने की तेज हो रही हैं मांग

top-news

नई दिल्ली। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को जहां भारत में बॉयकॉट करने की मांग तेज हो रही है। वहीं, इस फिल्म को लेकर नई खबर आई है कि अब इस फिल्म के ट्रेलर को दुबई की बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया जाएगा।
पठान बेशरम रंग गाने के रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गई थी
शाह रुख खान की फिल्म पठान बेशरम रंग गाने के रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गई थी। कई लोगों ने इस फिल्म को बॉयकॉट की मांग की थी। वहीं, इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने भी कई बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। 10 जनवरी को रिलीज हुये फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब खबर आई है कि इसे विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। फिल्म पठान में शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है।
शाह रुख खान बुर्ज खलीफा पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे
शाह रुख खान इस समय फिल्म का प्रमोशन मिडिल ईस्ट के देशों में जमकर कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल लीग टी20 के बीच भी अपने फिल्म का ट्रेलर प्रमोट करते नजर आए। अब वह बुर्ज खलीफा पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि फिल्म का निर्माण कर रहे यश राज फिल्म प्रोडक्शन ने किया है।