Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किस की परमिशन से लगाई हुई है बिल्डरों ने एलइडी स्क्रीन? डिस्ट्रक्शन से रोड एक्सीडेंट होने का खतरा।

top-news

क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डरों को खुली छूट दी हुई है वो अपनी मर्ज़ी से कुछ भी कर सकते है।

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (GREATER NOIDA WEST) में कई जगह बड़ी बड़ी एलइडी स्क्रीन्स (LED SCREEN) रोड साइड में बिल्डरों ने लगाई हुई है जिनसे रोड पर चलने वाले ट्रैफिक का ध्यान भंग (distraction) होता है और रोड एक्सीडेंट्स का खतरा बना रहता है बिल्डर द्वारा यह एलइडी स्क्रीन्स किस की परमिशन से लगाई गई है क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन्हें एडवरटाइजिंग (ADVERTISING) एलइडी स्क्रीन लगाने की परमिशन दी है?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई जगह आपको बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन चलती दिखाई देंगी। गौर सिटी गोल चक्कर (GAUR CITY CHOWK), एक मूर्ति गोल चक्कर और हनुमान मंदिर गोल चक्कर आदि के पास में यह एलईडी लाइट लगी हुई है। एलइडी लाइट की वजह से रोड पर चलने वाली गाड़ी और बाइक के चालकों का ध्यान भंग होता है। जिसकी वजह से रोड एक्सीडेंट (ROAD ACCIDENT) का खतरा बना रहता है और इन एलईडी स्क्रीन पर विज्ञापन चलाए जाते हैं सूत्रों के अनुसार यह एलईडी स्क्रीन्स बिना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की परमिशन के लगाई गई है। क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GREATER NOIDA AUTHORITY) ने बिल्डरों को खुली छूट दी हुई है वो अपनी मर्ज़ी से कुछ भी कर सकते है।

बिल्डरों द्वारा लगाए गए एलईडी स्क्रीन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को विज्ञापन राजस्व (ADVERTISING TAX) की हानि हो रही है जिन जिन बिल्डरों ने एलईडी स्क्रीन लगाई हुई है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को उनकी जांच करते हुए सभी एलईडी स्क्रीन को हट वाला चाहिए और बिल्डरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

गौर सिटी गोल चक्कर पर लगी हुई एलइडी स्क्रीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *