Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 20 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच ने का अनुमान।

top-news

ग्रेटर नॉएडा।

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने कहा है कि साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 20 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसी दौरान तक प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ जाएगी। हैदराबाद विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय इकोनॉमिट्रिक सोसायिटी के 57वें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिबेक देबरॉय ने कहा कि कोविड-19 महामारी जा चुकी है। लेकिन चीन, रूस-यूक्रेन युद्ध, यूरोप और अमेरिका के आर्थिक हालात को लेकर अभी पूरी दुनिया में अनिश्चितता है। लोगों को जरूरी चीजें खासकर गावों में सरकार की ओर से पहुंचा गई हैं और कोविड 19 महामारी के बाद अब आर्थिक सूचकांक में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि अब हर किसी की निगाह 2023-24 दौरान विकास दर पर रहने वाली है और साथ ही 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था कैसी होगी इस पर भी नजरें हैं।

उनके मुताबिक दुनिया में हो रही उथल-पुथल के चलते भारत के शेयर बाजारों, कैपिटल मार्केट और एक्सचेंज में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।इसके साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था का असर महंगाई दर पर भी पड़ सकता है। भारत को जीएसटी और प्रत्यक्ष करों में सुधार की जरूरत है। इस पर सभी को ध्यान देने और रिसर्च की जरूरत है ताकि नीतिगत फैसलों के बारे में लोगों को आसानी से सूचना मिल सके। भारत की विकास दर 7 से 8 प्रतिशत पहुंचाने के लिए राज्यों के स्तर पर भी रिसर्च की जरूरत है कि क्योंकि बहुत से प्रदेशों में अलग-अलग स्तर पर विकास हो रहा है इसके साथ ही विकास दर के सोर्स भी अलग हैं।