Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

सैर पर निकले बुजुर्ग को स्कूटी ने मारी टक्कर, मौत

top-news

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के वर्धमान पुरम रेलवे फाटक के पास सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गाेविंदपुरम सिटी पार्क स्थित सूर्या गार्डन के जतिन उपाध्याय का कहना है कि उनके पिता अरविंद कुमार उपाध्याय सात जनवरी की सुबह घर से सुबह की सैर पर निकले थे। इस दौरान जब वह वर्धमान पुरम रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से एक युवक तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर आया और उन्हें टक्कर मार दी।
इस घटना में उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने स्कूटी का नंबर पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नंबर के आधार पर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।