Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आज सुबह अजायपुर में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आज अजायपुर में अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाया। कालोनाइजर अवैध कालोनी विकसित कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। खाली कराई गई जमीन कीमत करोड़ो रुपये आंकी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल छः के प्रभारी चरण सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक पी.पी मिश्रा की टीम ने बुधवार को गांव अजायपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अजायपुर के खसरा नंबर 7 की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध कालोनी काट कर रहे थे। अवैध निर्माण हटाने से पहले प्राधिकरण की तरफ से धारा-10 की नोटिस दी गई, लेकिन कालोनाइजरों पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके चलते स्थानीय पुलिस व प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों मदद से अतिक्रमण को ढहा दिया गया।