Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

दिल्ली-एनसीआर में नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भड़ाफोड़, शातिर तस्कर गिरफ्तार

top-news

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के फार्म हाउसों, कालेजों और होटलों में उच्च गुणवत्ता वाली ड्रग और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य को रविवार को एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना पुलिस के हाथ नहीं आया है। गिरफ्त में आए शातिर की पहचान दिल्ली के बिंदापुर थानाक्षेत्र के उत्तर नगर के विपिन कुमार के रूप में हुई है।
विपिन के पास से नशीले पदार्थ बरामद
विपिन के पास से करीब दस लाख रुपये के नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं,जिसमें 125 एमजी कोकीन, 500 एमजी एमडीएमए ड्रग, 21टेबलेट, 38 एलएसडी टिकली ड्रग/ब्लोटर पेपर, 215 एमजी चरस, 50 ग्राम गांजा पत्ती शामिल है। बरामद हाईप्रोफाइल ड्रग्स की आपूर्ति नोएडा के अलावा समूचे दिल्ली-एनसीआर में की जाती है।
सरगना को हर महीने देता 50 हजार रुपये
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि गिरोह का सरगना किसी दूसरे प्रदेश में है। लोग उससे संपर्क करते हैं और ड्रग्स की मांग करते हैं। सरगना अलग-अलग लोगों के माध्यम से विपिन तक ड्रग्स और कोकीन पहुंचाता था और उसे उस व्यक्ति का पता देता था,जिसे इसकी आवश्यकता होती थी। इसके एवज में सरगना विपिन को 50 हजार रुपये महीना देता था।